शिवराज ने एक साल में लगाएं इतने पौधे, कांग्रेस ने कसा तंज,- ''अपने नेताओं से जंगलों को क्यों नहीं बचाया''

2/18/2022 5:26:55 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के पौधरोपण के अभियान को कल यानी 19 फरवरी को पूरा एक साल हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक साल में अब तक 400 से ज्यादा पौधे लगाएं हैं. मुख्यमंत्री ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक से पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की थी। हालांकि पौधे लगाने को लेकर शिवराज, विपक्ष के निशाने पर भी आ गए हैं।

शिवराज पर कांग्रेस का तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भोपाल के स्मार्ट पार्क में रोज एक पौधा लगाते हैं। गर्मियों के दिन पौधों को कपड़ों से ढककर रखे जाने का मामला भी खूब उछला था। वहीं कांग्रेस ने उस समय तंज कसा था कि काश, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के जंगलों को भी उनके नेताओं से बचा पाते। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि जिस मध्य प्रदेश में एक दिन में 6.5 करोड़ पौधे लगाने का महाघोटाले भाजपा सरकार में हुआ था। उम्मीद है कि वहां ये 365 पौधे कुछ तो भरपाई करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News