MP में अब कांग्रेस निकालेगी ''किसान विजय रथ यात्रा'', ये है रणनीति

1/21/2019 3:10:16 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज माफी जैसे निर्णय लोगों तक पहुंचाने के लिए 41 दिन की 'किसान विजय रथ यात्रा' निकालेगी। ये यात्रा 23 जनवरी को भोपाल से शुरू होकर 5 मार्च को नीमच जिले के मनासा में समाप्त होगी। यात्रा सभी 52 जिलों से होकर गुजरेगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोलेजी और जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा इस यात्रा को स्थानीय प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाएंगे।
 

किसान कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने पत्रकारों को बताया कि, 'किसानों को कर्जमाफी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए ये यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान किसानों को ऋण माफ़ी की जानकारी देने के साथ ही इससे जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 'किसानों को बिचौलियों से सावधान करने के लिए यह भी पता किया जायेगा कि किसानों की क़र्ज़ माफ़ी की सूची बैंको ने ग्राम पंचायत में चस्पा की है या नहीं'।



गुर्जर ने कहा कि 'इस दौरान क्षेत्रीय मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास भी किया जाएगा। किसान कर्ज माफी के अलावा बेटी विवाह की राशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये करने समेत सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया जाएगा। पिछले सप्ताह प्रदेश की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने जय किसान ऋण मुक्ति योजना की शुरुआत राजधानी भोपाल से की थी। इस योजना के जरिए प्रदेश के किसानों से ऋण मुक्ति के संबंध में पांच फरवरी तक फार्म फरवाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने ये योजना पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की विधानसभा चुनाव के पहले की गई घोषणा के अनुरूप शुरू की है'।

 

 

 

suman

This news is suman