Punjab Kesari MP ads

अक्षय कांति बम पर 5100 रुपए का इनाम, कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह चिपका रहे पोस्टर, सूचना देने वाले को मिलेगी राशि...

Wednesday, May 22, 2024-12:42 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है की 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोंपा, इस धोखेबाज,गद्दार को गिरफ्तार करने एवं पुलिस का सहयोग करने के लिए रात्री 11 बजे निगरानी उड़न दस्ते के द्वारा फरार आरोपी अक्षय बम का पोस्टर जारी कर, दिखने पर सूचना देने वाले आम नागरिक या कांग्रेस के कार्यकर्ता को 5100 का नगद ईनाम दिया जाएगा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा।

PunjabKesari

कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह चिपका रहे पोस्टर

यह पोस्टर सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा,सहित अन्य वाहन पर चिपकाए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन,सरवटे बस स्टैंड,रींगल चौराहा,पलासिया चौराहा,तिलक नगर,एसओजी लाईन,यशवंत रोड,जयराम कॉलोनी सहित कई स्थानों पर चिपकाए गए हैं, कांग्रेस द्वारा फरार अक्षय बम के ईनाम वाले पोस्टर बड़ी संख्या मे शहर एवं वाहनो पर लगातार निगरानी उड़न दस्ते द्वारा चिपकाए जाएंगे।
देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि सेशन कोर्ट से अक्षय बम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। निचली अदालत द्वारा उसके एवं अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाए जाने के बाद अक्षय बम का गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है तो अक्षय बम को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नही किया जा रहा है? हमने मांग की है की आरोपी अक्षय बम को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए,हमारा निगरानी उड़न दस्ता भी लगातार पुलिस के सहयोग के लिए उसे जगह-जगह तलाश रहा है और इसलिए ईनाम भी अब घोषित किया गया है। क्योंकि आम जनता से इसकी जानकारी मिल सके और हम इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे सके।

PunjabKesari

खजराना थाना प्रभारी ने कहा - जल्द करेंगे गिरफ्तार

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का कहना है कि पूर्व मे हमने खजराना थाना प्रभारी सुजित श्रीवास्तव जी को भी आरोपी अक्षय बम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था,तो उन्होने बताया था की हमारी टीम उनको गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है और कई स्थानों पर छापे मार कार्रवाई भी की गई है। गिरफ्तारी वारंट हमें मिल चुका है कानून अपना काम कर रहा है सूचना मिलने पर शीघ्र ही अक्षय बम को गिरफ्तार किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma