इंदौर में कांग्रेस निकालेगी किसान न्याय यात्रा, जीतू पटवारी होंगे शामिल

Thursday, Sep 19, 2024-04:33 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मृणाल पंत इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुए, जहां किसान न्याय यात्रा के अंतर्गत महा ट्रेक्टर रैली की उन्होंने जानकारी दी। यह रैली 20 सितंबर को रीजनल पार्क से शुरू होगी और कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी। वहीं इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। 

PunjabKesariकिसानों की समस्याओं को उठाने और उनकी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जाएगी। मृणाल पंत ने बताया कि यह रैली किसानों के अधिकारों और उनकी न्याय की आवाज को बुलंद करने का एक प्रयास है और कांग्रेस पार्टी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। अब देखना होगा की कांग्रेस की न्याय यात्रा कितनी सफल होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News