MP में 150 सीटों से जीतेगी कांग्रेस राहुल गांधी के दावे पर CM शिवराज का तंज, कहा- दिल बहलाने के लिए बाबा ख्याल अच्छा है...

5/29/2023 6:07:48 PM

भोपाल/दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस की आज अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस कर्नाटक से बड़ी जीत हासिल करेगी और 150 सीटों से जीतेगी। राहुल गांधी के इस दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। साथ ही साथ उन्होंने भी दावा किया है इस बार प्रदेश में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

PunjabKesari

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मन को बहलाने के लिए बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।" मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ी बैठक हुई है। इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे। बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर चर्चा हुई।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली AICC में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें मप्र के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, डॉ गोविंद सिंह और विवेक तंखा मौजूद रहे।

इस बैठक के बाद राहुल गांधी हाई जोश में दिखे जब मीडिया ने उनसे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस कमलनाथ ही होंगे पूछा तो राहुल गांधी ने इसके जवाब में सिर्फ इतना कहा कि भईया मध्य प्रदेश में कांग्रेस कर्नाटक से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटों से जीतेगी। वहीं इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी थी कि मीटिंग में मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित कैसे रखा जाए इस पर विशेष बातचीत हुई। जो राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटें मिलेगी इस पर कहा कि हम सभी उनकी बात से सहमत है। कमलनाथ ने कहा कि इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News