देवास जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, सज्जन सिंह ने सीएम को लेकर कही ये बात
Friday, Jul 29, 2022-07:32 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी): देवास जिला पंचायत (dewas panchayat election 2022) पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। चुनाव में कांग्रेस की लीला अटारिया, (leela ataria) जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई है। कांग्रेस (congress) प्रत्याशी ने ने 18 में से 11 मत हासिल किए हैं। उनकी इस जीत पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने खुशी जताई है। इस बीच भाजपा (bjp) प्रत्याशी को 6 मत मिले जबकि 1 मत रिजेक्ट हुआ। देवास की 6 जनपद पंचायतों में 5 पर कांग्रेस कब्जा कर चुकी है और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत का स्वाग चखा है।
सज्जन सिंह ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना
कांग्रेस की जीत के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, उन किसान भाईयों को जिनके वोट से हम जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं और आज हम जिला पंचायत का चुनाव जीता है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) पर जमकर निशाना साधा।