MLA ममता चंद्राकर पर बीजेपी को सपोर्ट करने के आरोप, इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

10/30/2022 4:53:11 PM

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर (mamta chandrakar) के ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्पित लोगों को सेवा सहकारी समिति के प्रशासकीय अधिकारी बनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सहयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने की शिकायत मंत्री मोहम्मद अकबर और जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी से शिकायत की गई है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने ममता चंद्राकर पर बीजेपी का सपोर्ट करने के आरोप  

पंडरिया विधानसभा के दामापुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक ममता चंद्राकर पर उपेक्षा करने का आरोप लगया है। जिसके कारण कार्यकर्ता हताश और निराश है। दामापुर के सेक्टर प्रभारी शिवकुमार सिंह अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में मंत्री मो. अकबर और जिलाध्यक्ष से अपनी आप बीती बताई। साथ ही विधायक ममता चंद्राकर की शिकायत की गई।  
 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh