नर्मदापुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार, बिना अनुमति के सीएम शिवराज से करना चाहते थे मुलाकात

2/9/2022 10:44:31 AM

नर्मदापुरम (गजेंद्र राजपूत): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर कांग्रेस की ओर से विधिवत रूप से कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से पहले ही सूचना देकर मुलाकात का समय मांगा गया था। लेकिन मुलाकात का समय न देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात का समय मांगा गया था। ज्ञापन में जनहित की 15 मांगे प्रमुख थी। गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं में प्रमुख रूप से नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News