जन आक्रोश यात्रा में जीतू पटवारी के सामने आपस में भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, वीडियो आया सामने

9/24/2023 12:42:30 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बड़नगर में पहुंची। लेकिन यहां कांग्रेस की स्थानीय गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस पूरी तरह चुनाव की तैयारी में लगी है, अपना दम खम लगा रही है। ताकि फिर से कमलनाथ सरकार बन कर सत्ता में आ जाए। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आ रही है वो बिल्कुल उलट है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जैसे ही उज्जैन के बड़नगर पहुंची। वहां खुलकर कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में झगड़ते हुए दिखाई दिए।



वहीं इस बीच बड़नगर में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम शिवराज को घोषणावीर बताते हुए कहा कि वे इतने साल सत्ता में रहे, तब बहनों की याद नहीं आई। चुनाव के समय ही बहनों और किसानों की याद आती है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बताया की ये सिर्फ दिखावे और नौटंकी की सरकार है। जनता भाजपा के बहकावे में नही आने वाली है इसे बदलने के लिए पूरे प्रदेश में हवा चल रही है।

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari