विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना- प्रदर्शन

3/19/2020 12:19:41 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापठक में ग्वालियर का भी अपना महत्व है। क्योंकि ग्वालियर अंचल से ही यह राजनीति की पठकथा लिखी गई है। यही कारण है कि आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुरार स्थित विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे विधायक को बंधक बनाकर रखा गया है जिन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

इस दौरान उस समय कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए जब कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा मुन्नालाल गोयल के घर के सामने धरना देने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुन्नालाल गोयल के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरु कर दी।

उसी समय मुन्नालाल गोयल और सिंधिया समर्थक भी मौके पर एकत्रित हो गए और वो कमलनाथ के साथ- साथ कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। इस दौरान एक बार तो हालात तनावपूर्ण हो गए जिसके कारण बडी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से निकल गए। 

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh