कांग्रेसियों ने PM की फोटो पर जड़े ताले, कहा- मन की बात करने वाले, कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम पर चुप क्यों?

6/4/2022 7:36:42 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कश्मीरी पंडितों को टारगेट किलिंग कर मौत के घाट उतारा जा रहा है, जिसका विरोध देशभर के किया जा रहा है। उसी कड़ी में इंदौर में भी कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री जी के फोटो पर मुंह पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि पीएम मोदी ने कश्मीर में कश्मीरी पंडितों एवं गैर कश्मीरी लोगों की 1 महीने में 9 हत्या पर कुछ नहीं बोला। इसके विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया विरोधस्वरूप प्रधानमंत्री के फोटो को भेंट किये ताले।

PunjabKesari

वही शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया शनिवार को इंदौर के यशवंत रोड स्थित गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे अनोखा प्रदर्शन किया गया। क्योंकि 1 महीने में कश्मीर में 09 लोगों की हत्या आतंकी द्वारा कर दी जाती है। कश्मीर से आज तक का सबसे बड़ा पलायन हो रहा है। वहां रहने वाले कश्मीरी नागरिक और अन्य प्रदेशों के लोग वहां से अपना घर नौकरी दुकान सब छोड़ कर जाने को मजबूर है। मगर प्रधानमंत्री चुप है। हर हफ्ते मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री कश्मीरी लोगों के दर्द पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे है। आये दिन घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मुंह पर ताला लगा कर बैठ गये है। आज उनकी इसी चुपी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को ताले भेंट किये 1990 में भी भाजपा सरकार थी। आज भी भाजपा सरकार है। उस समय भी कश्मीरी पंडितों के साथ इसी तरह का अत्याचार हुआ था। आज भी भाजपा सरकार में यही हो रहा है। मगर प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा चुप है। मुंह पर ताले लगा कर बैठी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News