कांग्रेसियों ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

8/27/2019 3:04:16 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया है। दरअसल, बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सोमवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और एमपी के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोक सभा को संबोधित करने पहुंची थी। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया था कि वह 'मारक शक्ति' का प्रयोग कर रहे हैं। जिस पर अब कांग्रेसियों ने साध्वी पर पलटवार किया है।


बता दें कि कांग्रेसियों ने भोपाल के खटलापुरा मंदिर में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया है। साध्वी ने कांग्रेस नेताओं पर मारक शक्ति के प्रयोग करने का आरोप लगाए थे जिसे लेकर कांग्रेस ने मंदिर में यज्ञ कर साध्वी प्रज्ञा की सद्बुद्धि की भगवान से प्रार्थना की है। कांग्रेसियों का कहना है कि भोपाल की जनता ने विकास कार्यों को लेकर सांसद पर भरोसा जताया है।साध्वी को उस भरोसे पर खरा उतरना है न कि बेतुके बयान देकर सुर्खियां बटोरना।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar