Punjab Kesari MP ads

Nigam Mandal में 20 नामों पर बनी सहमति! संभावित नाम आए सामने , देखें सूची

Saturday, Apr 25, 2026-01:07 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो चुका है। जल्द ही अगली नियुक्तियों की सूची जारी हो सकती है। 11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर सहमति लगभग बन चुकी है। इसमें केपी यादव समेत कई स्थानीय, अनुभवी और नए चेहरों पर हाईकमान ने भरोसा जताया है।

केपी यादव कार्पोरेशन के अध्यक्ष के लिए लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा इन नेताओं को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

  • मधुसूदन भदौरिया ग्वालियर विकास प्राधिकरण
  • जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वेद प्रकाश शिवहरे
  • मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष-संजीव कांकर
  • अपैक्स बैंक अध्यक्ष- महेंद्र यादव
  • संजय नगाइच एमपी वेयर हाउसिंग संभालेंगे
  • विंध्य विकास प्राधिकरण- पांचूलाल प्रजापति


बता दें कि राज्य में भाजपा में नियुक्तियों का दौर शुरु हो चुका है। अब तक महिला आयोग, बाल आयोग समेत कई अन्य आयोगों के अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार शाम केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। बघेल ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं। अशोक जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष व उदयवीर सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इससे पहले महिला आयोग, बाल आयोग समेत अन्य आयोग अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान जल्द ही बाकी नाम भी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News