नशे में टल्ली कांस्टेबल ने MY अस्पताल में किया हंगामा, पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगाकर किया काबू

8/15/2019 9:34:59 AM

इंदौर: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय में शराब में धुत एक कांस्टेबल ने उत्पाद मचा दिया। शराबी कांस्टेबल ने रोकने आए पुलिस जवानों, मीडिया कर्मियों और डॉक्टरों के साथ गाली गलौच किया। इतना ही नहीं शराबी कांस्टेबल उनके पीछे हमला करने के लिए भागा। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हथकड़ी लगाकर काबू किया और उसे उसके घर पहुंचाया।



जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को पुलिसकर्मी धर्मेंद्र गुप्ता को कुछ पुलिसकर्मी एमवाय अस्पताल लेकर गए थे। धर्मेंद्र नशे में धुत था और उसे कुछ भी होश नहीं था। वह अपनी सुधबुध खो बैठा था। वहीं इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचने के बाद कांस्टेबल वहां डॉक्टरों और मीडियाकर्मियों को देख गाली गलौज करने लगा।



हालात बिगड़ते देख पुलिस कर्मियों ने उसे काबू करने की कोशिश की। लेकिन वह काबू नहीं आया। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उसे हथकड़ी लगाकर बांध दिया। इस दौरान वह कभी गाली दे रहा था तो कभी रोने लग जाता था। बड़ी मुश्किल ससे डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। बाद में उसके डॉक्टर साथी उसे अपने साथ ले गए।

meena

This news is Edited By meena