मैनपुर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

10/10/2022 3:23:19 PM

गरियाबंद (कुलेश्वर सिन्हा): गरियाबंद के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से ही खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गरियाबंद पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है। आरक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वही ख़ुद को गोली मारने का कारण जांच होने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरक्षक रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले साल भर से मैनपुर थाना में पदस्थ था। मृतक आरक्षक अपने आबंटित आवास में ही अपने आपको गोली मारी है। इस मामले में क्षेत्र में पूरी तरह सनसनी फैल गई है।

meena

This news is Content Writer meena