नाइट ड्यूटी से वापस लौटे कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

10/14/2019 2:18:59 PM

रायसेन (नसीम अली): गैरतगंज थाने में तैनात कांस्टेबल ने खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त शहजाद के रूप में हुई है, जो नाइट ड्यूटी करके वापस आया था।

सागर के बरुआ का रहने वाला शहजाद जैसे ही ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने कमरे में आया तो उसने साथी कांस्टेबल की राइफल से खुद को गोली मार कर लहूलुहान कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहजाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं शहजाद के परिजनों को सूचित करके आत्महत्या का केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar