करंट से ठेका श्रमिक की मौत, मामूली कार्रवाई के बाद जांच बंद

12/15/2018 12:12:41 PM

जबलपुर: सिटी सर्किल क्षेत्र श्रीनाथ की तलैया सब स्टेशन में बीते गुरूवार को हादसा हुआ। इसमें एक बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई। श्रमिक पोल पर चढ़कर एबी स्विच जोड़ रहा था। उसी वक्त उसे जोरदार करंट लगा। जिसमें बुरी तरह से झुलस कर गिर गया। उसी अस्पताल में मौत हुई। बिजली अफसरों ने चंद घंटे में ही मौत की जांच पूरी की। दो लाइनमेन को निलंबित कर जांच बंद कर दी। पूरे मामले में जो बात सामने आई कि पीड़ित के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं थे। इस बात पर न अफसरों ने गौर किया न ही ठेकेदार ने।



मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार को ठेका श्रमिक उमाशंकर कोल की करंट लगने से मौत हुई। वह सब स्टेशन पर एबी स्विच जोड़ रहा था। जांच में सामने आया कि सब स्टेशन से गलत लाइन बंद की गई। लाइन बंद होने के भ्रम में कर्मी ने पोल पर चढ़कर काम शुरू किया। जिससे उसे करंट लगा। वह पोल से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हुई। इस मामले में दो लाइन मेन को निलंबित किया है। कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को शोकॉज जारी हुआ।




ठेका श्रमिक विगत 11 साल से काम कर रहा है। ठेका कंपनी राय एसोसिएट्स से इस कर्मी की नियुक्ति हुई। ठेका कंपनी न ही बिजली कंपनी किसी ने कर्मचारियों सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए। अफसरों ने कहा कि सुरक्षा उपकरण पर्याप्त दिए गए लेकिन कर्मी उपयोग नहीं करते हैं। जबकि लाइन पर काम करते वक्त कनिष्ठ अभियंता की जवाबदारी होती है कि वह सुनिश्चित करे कि पूरी सुरक्षा मानकों के आधार पर मैनटेनेंस किया जा रहा है। इधर ठेका कंपनी की जवाबदारी भी तय नहीं पाई है। ठेका श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। जिस पर बिजली अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

 

suman

This news is suman