पूर्व राजस्व मंत्री के बिगड़े बोल, कमलनाथ को बता दिया ‘बूढ़ा बैल’

8/15/2018 5:43:42 PM

सीहोर : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के विवादित बयान भी तेज होते जा रहे हैं। सीहोर में पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह ने भी मर्यादा भूलकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी की है।

करण सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए उन्हें बूढ़ा बैल कहा। उन्होंने कहा कि वह 75 साल के हैं, जितना हो पाएगा वह अपनी पार्टी को उबारेंगे। पूर्व राजस्व मंत्री ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उनके बारे में क्या कहें वह तो बूढ़ा बैल है।

उन्होंने सीएम शिवराज का गुणगान करते हुए कहा कि पांव-पांव चलने वाले हमारे सीएम हैं, जिन्होंने पांव-पांव चलकर प्रदेश का विकास किया, दूसरी तरफ पैसे वाले उद्योगगपति कमलनाथ हैं। दोनों का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि 72 साल हो गए आजादी को अगर इसमें 15 साल निकाल दें तो बाकी साल तो कांग्रेसियों ने राज किया है।

Prashar

This news is Prashar