MP: भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ का जमकर विवाद, वोटिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा
Friday, Nov 17, 2023-03:08 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में प्रदेश भर के साथ आज मतदान हो रहा है। इसी बीच विधानसभा 4 में भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने जमकर विवाद किया। बताया जा रहा है कि विवाद वोटिंग को लेकर हुआ। विधायक व भाजपा प्रत्याशी के बेटे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
घटना जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी की है। विवाद के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके पहले महापौर चुनाव प्रचार के समय भी छतरीपुरा थाना क्षेत्र में विधायक पुत्र एकलव्य सिंह गौड़ ने जमकर विवाद किया था। विवाद के बाद मामला और गर्माया गया जब वाल्मीक समाज थाने का घेराव करने पहुंचा। हालांकि पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ दिया।
सिंधी कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ द्वारा की गई मारपीट मामले में एसीपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि विलियम नामक युवक से एकलव्य गौड ने मारपीट की है।मामले में वीडियो के आधार पर जांच कर एफआईआर की जा रही है।
वही इस मामले में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा गुंडों के माध्यम से अराजकता फैला रही है क्योंकि कांग्रेस की सरकार आ रही है। पहले सरकार को काले धन से लूटा और अब निर्वाचन को लूटने की कोशिश की जा रही है। पूरे प्रदेश में फायरिंग के समाचार आए हैं। बूथ कैपचरिंग की सूचना आई है। के मिश्रा ने कहा कि हम कहीं बैठे थे तभी हमको सूचना आई कि एकलव्य सिंह गौड़ ने हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की हमने वीडियो सब सबूत दे दिए हैं। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम इनको 3 तारीख के बाद बताएंगे।