महाकाल मंदिर में अग्नि अखाड़े के संत और मंदिर समिति के कर्मचारी में प्रवेश को लेकर विवाद, संत ने गार्ड पर लगाया अभद्रता का आरोप

2/26/2022 12:37:11 PM

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिर प्रवेश को लेकर रोजाना विवाद देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार का एक नजारा शुक्रवार को फिर सामने आया। यहां अग्नि अखाड़े के संत महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। 13 नंबर गेट पर उन्हें मंदिर समिति के गार्ड ने रोक लिया। इस पर संत नाराज हो गए। वहीं मंदिर समिति के कर्मचारी और संत के बीच जमकर तीखी बहस भी हुई। जिसके बाद तत्काल अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए।

गार्ड पर अभद्रता का आरोप 

धोती और सफेद रंग का कुर्ता धारण किये संत 13 नंबर गेट से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करना चाहते थे। इस गेट पर गार्ड ने उन्हें रोक लिया और आम दर्शनार्थियों के प्रवेश का मार्ग संत को बताया। इस पर संत ने बताया कि वे अग्नि अखाड़े के संत हैं और अपना नाम मोहितानंद महाराज बताया। संत ने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और अभद्रता की जा रही है। वहीं मंदिर समिति के कर्मचारी का कहना है कि जब संत से परिचय पूछा गया तो वह भड़क गए और आवेश में आकर अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे। हालांकि बाद में विवाद शांत हुआ और संतों को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News