Punjab Kesari MP ads

इंदौर में 30 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, इन क्षेत्रों में रहेगी छूट

Monday, May 17, 2021-12:02 AM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में भले ही कोरोना से हालात सुधर रहे हो लेकिन एहतियात के तौर पर कोरोना कर्फ्यू को 29 मई तक बढ़ाया गया है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 29 मई तक जनता कर्फ्यू रहेगा हालांकि इस दौरान इन क्षेत्रों में छूट रहेगी

PunjabKesari

1 - जनता कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ाया गया है। 30 मई को संडे होने से संडे को पहले से ही बंद रहेगा इस तरह अब 30 मई तक बंद रहेगा।
2 - खेरची किराना दुकान सोमवार से शुक्रवार सुबह 06 बजे से 12 बजे तक खुली रहेगी ।
3 - थोक किराना दुकान सियागंज, मल्हारगंज धानगली , छावनी ओर मालवामिल इन चार क्षेत्रो की थोक दुकाने सोमवार , बुधवार ओर शुक्रवार तीन दिन तक सुबह 6 बजे से 1 बजे तक खुलेगी ।
4 - क्षेत्र की क्राइसिस कमेटी होम डिलेवरी पर ध्यान दे ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News