इंदौर में कोरोना का कहर, 53 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 1780 पर पहुंचा

5/9/2020 10:43:02 AM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार देर जारी हुई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में कोरोना से 53 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1780 हो गई है। वही दो लोगों की मौत के बाद अब इस बीमारी से मरने वाले की संख्या 87 पहुंच गई है। हालांकि जिले के अलग-अलग अस्पतालों से 69 मरीजों ने स्वस्थ होकर घर वापसी की है।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार, शुक्रवार को 1611 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1407 रिपोर्ट की जांच की गई थी। जांच के बाद 53 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 1354 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिनमें से 1407 रिपोर्ट की जांच की गई थी। इसी के साथ जिले में अब तक 12744 सैंपल की जांच की गई है। वही आज एक मरीज की मौत के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 87 से पहुंच गया है। आपकों बता दें कि शुक्रवार को 69 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं इसी के साथ जिले में अब तक 732 लोग स्वस्थ हो डिस्चार्ज किए गए हैं। वही 961 पॉजिटिव मरीजों का इलाज इंदौर के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News