इंदौर की सेंट्रल जेल में कोरोना, पत्थरबाज के साथ बंद 9 कैदियों समेत 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

4/29/2020 10:30:48 AM

इंदौर: इंदौर में कोरोना की दहशत बरकरार है, अब इसका कहर सेंट्रल जेल में भी देखने को मिल रहा है। सेट्रल जेल प्रबंधन के अनुसार, सोमवार को 9 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद दूसरी रिपोर्ट में 1 अन्य कैदी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई जिसके साथ जेल  10 कैदियों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर कैदी चंदननगर के पत्थरबाज कोरोना संक्रमित कैदी नासिर के साथ आइसोलेशन वार्ड में बंद थे। अब तक सेंट्रल जेल में 27 कैदी और प्रहरी पॉजिटिव पाए गए। एक कैदी जमानत के बाद बाहर है, उसे जल्द ही क्वारेंटाइन करने के आदेश जारी किए हैं।

PunjabKesari

वहीं, सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने 19 कैदियों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी अस्थाई जेल में हैं। उन्हें लक्षण के हिसाब से अस्पताल मे शिफ्ट किया जा सकता है। वैसे संक्रमित पाए गए सभी कैदी पहले से क्वारैंटाइन थे, क्योंकि इनमें कोरोना के लक्षण लग रहे थे। इनमें से 80 कैदियों को क्वारेंटाइन किया गया है। 

जेल में कोरोना से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल प्रबंधन के मुताबिक, कोरोनावायरस का संक्रमण अभी आइसोलेशन वार्ड और अंदर संक्रमित पाए गए कैदी हुकुम सिंह के वार्ड तक ही सीमित है। बाकी जगहों को सैनिटाइज किया जा चुका है। एहतियातन अब संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि जिन आठ कैदियों को क्वारेंटाइन किया है, ये चंदन नगर 10वीं गली में रहने वाले कैदी नासिर के साथ एक आइसोलेशन वार्ड में थे। नासिर चंदन नगर पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में जेल भेजा गया था। रासुका की कार्रवाई के बाद उसके बेटे जावेद को जबलपुर जेल में भेजा है। जावेद और नासिर के पॉजिटिव निकलने के बाद 15 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 16 कैदियों की सैंपल लिए गए थे। इन्हीं में से 9 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें से एक कैदी जमानत पर गया है। अब उसे भी खोजकर क्वारेंटाइन करवाया जाएगा। इनमें कैदी दिलीप आनंद राव, जितेंद्र सीताराम, शेख मोहसीन, पारस लखानी, जयगिरी घनश्याम, पंकज अमृतलाल, दीपक अशोक रतनलाल और कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News