आदिवासी जिले अलीराजपुर में कोरोना की दस्तक, शासकीय शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव

4/15/2020 6:41:36 PM

अलीराजपुर: कोरोना वायरस धीरे-धीरे सारे मध्य प्रदेश में अपने पैर पसार रहा है। अब इस वायरस ने आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में दस्तक दी है। अलीराजपुर जिले के उदयगढ में एक शासकीय शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए संपूर्ण जिले में कर्फ्यू लगा दिया है।



बताया जा रहा है कि शिक्षण 29 मार्च को उज्जैन से लौटा था। वह सर्दी खास, खांसी, बुखार और निमोनिया से ग्रसित था। इसके बाद उसे 9 अप्रैल को अलीराजपुर आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी उदयगढ़ पहुंच गए हैं।

meena

This news is Edited By meena