बाजार में घूम रही थी कोरोना पॉजिटिव महिला, FIR दर्ज, बड़ा सवाल- कितने लोग आए होंगे संपर्क में ​​​​​​​

4/6/2021 4:34:57 PM

सिवनी (अब्दुल क़ाबिज़ खान): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी बाजार में घुमती पाई गई। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब ये सवाल भी उठ रहे हैं कि कोरोना पॉजिटिव महिला अगर बाजार व सार्वजनिक स्थल में गई है तो वहां वह कितने लोगों के संपर्क में आई होगी।



दरअसल जिले के केवलारी में रहने वाली महिला कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन में रखकर उसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन समझाइश के बावजूद इस महिला ने न सिर्फ प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन किया बल्कि घर से निकलकर मार्केट व अन्य सार्वजनिक स्थानों लगातार घूमने जाती रही। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो बिना वक्त गंवाए प्रशासन ने उस महिला के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari