Corona Virus Updates: MP में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 41694 पर पहुंचा, 1048 मरीजों ने गवाई जान

8/13/2020 2:23:14 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में अतक तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार रात जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी भोपाल में 90 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इस आंकड़े के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में 15 मरीजों की जान गई है। वहीं बुधवार को सबसे ज्यादा मामले इंदौर से आए। बात करें पूरे प्रदेश की तो अब तक प्रदेश भर में कुल 1048 मरीजों की जान जा चुकी है। बुधवार को 870 नए केस सामने आए जिसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 41 हजार 694 तक पहुंच गया है।  

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 9 लाख 51 लाख 822 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। जिसमें से करीब 42 हजार मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शिवराज ने कहा है कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव लाना बेहद जरूरी है। जिसके चलते वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें। नागरिक सुरक्षित व्यवहार को अपनाएं। समुदायों को प्रोत्साहित करें, जिससे वे बचाव के उपायों को जीवन शैली का अंग बना लें।  बता दें कि बुधवार आई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मरीज आर्थिक राजधानी इंदौर में 169 ,भोपाल में 90, ग्वालियर में 77 मुरैना में 23 शिवपुरी में 20 दतिया में 11 मरीजों की पुष्टि हुई है। 



कोरोना के मामले में इंदौर सबसे अव्वल..
बता दें कि इंदौर में अभी भी सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 169 नए मरीजों की पुष्टि हुई। जिसके चलते अकेले इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9069 हो चुकी है। जबकि अभी 2656 केसे एक्टिव हैं। वहीं इंदौर में अबतक कुल 337 मरीज कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar