शहर को साफ- सुथरा बनाने के लिए डस्टबिन हटाएगा निगम

8/13/2018 6:03:56 PM

उज्जैन : एक साल में शहर को कचरा मुक्त करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि छह बिंदुओं पर काम कर रहे हैं। चौराहा, सड़क किनारे यहां तक की कॉलोनियों में रखी डस्टबिन हटाकर शहर को कचरा मुक्त बनाया जाएगा। जिसके बाद शहर में न तो कचरा रहेगा न ही डस्टबिन। हाल ही में जोन स्तर पर अफसरों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। 10 बड़े होटल संचालकों की बैठक भी बुलाई गई थी।

उपायुक्त योगेंद्र पटेल के अनुसार जिन स्थानों पर कचरा पेटियां रखी हैं। उसके आस-पास कचरा फैला रहता है। ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जिससे लोगों को कचरा फेंकने के लिए इन कचरा पेटियों के पास ही न जाना पड़े। ऋषिनगर एक्सटेंशन के रहवासियों ने अभी से अपने क्षेत्र को कचरा मुक्त करना शुरू कर दिया है। 

suman

This news is suman