MP उपचुनाव रिजल्ट Live: जोबट, पृथ्वीपुर से भाजपा की जीत, रैगांव में कांग्रेस ने मारी बाजी

11/2/2021 4:50:21 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश की 1 लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों में से जोबट, रैगांव व पृथ्वीपुर विधानसभा सीट की मतगणना पूरी हो चुकी है। इन तीन सीटों पर दो पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जोबट से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने शानदार जीत हासिल की है तो वहीं पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव विजेता रहे हैं। वहीं रैगांव विधानसभा से कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने प्रतिमा बागरी को हराया है। खंडवा लोकसभा से भी भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि खंडवा से भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बाकी है। पको बता दें कि 30 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें से एक सीट लोकसभा के लिए बाकि तीन सीट विधानसभा की थीं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh by-election, Congress, BJP, election counting, counting of votes

खंडवा, रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट चारों सीटों सांसद और विधायकों के निधन के बाद से खाली हैं। वहीं आपको बता दें कि इस उपचुनाव में कोई भी जीते लेकिन कोरोना के चलते विजय जुलूस कोई भी पार्टी नहीं निकालेगी।

यहां देखिए... वोटों की गिनती में कौन है आगे ? 
 

S.NO सीट कांग्रेस भाजपा
1 खंडवा लोकसभा   आगे
2 जोबट विधानसभा हारी विजेता
3 रैगांव विधानसभा विजेता हारी
4 पृध्वीपुर विधानसभा हारी       विजेता


khandwa by election results 2021 towards a decisive bjp lead

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल... 
खंडवा लोकसभा सीट चारों सीटों में से सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित सीट मानी जा रही है क्योंकि इस सीट पर भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों ने अपना पूरा जोर लगाया है। उपचुनाव मतदान के बाद हमारे संवाददाताओं के जमीनी सर्वे से इस बात का भी पता चला है कि कांग्रेस खंडवा लोकसभा सीट पर मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि असल में कांग्रेस कितनी मजबूत है यह मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगा। इस सीट के लिए भाजपा की ओर से सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जनता से वोट मांगे तो वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अपनी जनसभाएं कीं। आज वोटों की गिनती है, ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की जनता से किसकी मेहनत पर मुहर लगाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News