छतरपुर में देश की पहली सहायक उपकरण सुधार सेवा शुरु, दिव्यांगों के लिए साबित होगी वरदान

2/13/2022 10:36:06 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर में देश के पहले सहायक उपकरण सुधार सेवा वाहन का हुआ। शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस नए सहायक उपकरण सुधार सेवा वाहन से दिव्यांगों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह मोबाईल चलित वेन दिव्यांगों के लिये वरदान साबित होगी जो सरकार से मिलने वाले खराब हुए उपकरणों को सुधारने में सहायक होगी। जिसके चलते अब दिव्यांगों को उनको सुधारवाने के लिए भटकना नहीं होगा। उनके उपकरण इस वेन में मुफ्त में सुधारे जायेंगे।

छतरपुर से शुरु हुई देश की पहली वैन...
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह देश की पहली वैन है जो छतरपुर से शुरू हुई है। बता दें कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के दो दिवसीय निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें एडिप योजना के 1391 दिव्यांगजन और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के चिन्हित 553 वरिष्ठजन लाभार्थियों को 2 करोड़ 42 लाख 14 हजार मूल्य के 5 हजार 286 सहायक उपकरण निःशुल्क बांटे जाएंगे। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, बैटरी साईकिल, व्हील चेयर, हेलमेट दिये गये। जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 147 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल निःशुल्क दी गईं।

meena

This news is Content Writer meena