गाय को काटकर मांस बेचने का वीडियो वायरल, भड़के लोगों ने जमकर की नारेबाजी

6/24/2022 1:05:05 PM

बालौदाबाजार(कार्तिक साहू): बालौदाबाजार में गाय को काटकर उसका मांस बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। आज ग्रामीणों ने लवन चौकी को घेरकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। हालांकि बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 

meena

This news is Content Writer meena