Punjab Kesari MP ads

NH 52 पर गायों को रौंद गया अज्ञात वाहन, 17 की मौत

Saturday, Aug 31, 2019-04:35 PM (IST)

राजगढ़: राजगढ़ के नेशनल हाइवे 52 पर एक दर्रनाक हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने नेशनल हाइवे पर बैठी 20 गायों को रौंद दिया। जिसमें 17 गायों की मौत हो गई। जबकि तीन  गम्भीर रुप से घायल हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में नेशनल हाइवे 52 पर देर रात को किसी अज्ञात वाहन ने हाइवे पर बैठी 20 गायों को रौंद दिया। हादसे में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 गाय गंभीर घायल हो गई। हालांकि आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं इतनी बड़ी संख्यां में गायों की मौत से तहलका मच गया। स्थानिय लोगों ने घायल गायों की जानकारी पशु डॉक्टर को दी। लापरवाही की हद तो तब हो गई जब डॉक्टर बड़ी देरी से घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे पर पत्थर जमा कर हाइवे बन्द कर दिया। जिससे आवाजाही बाधित हो गई।

PunjabKesari

हाइवे पर घटना के बाद एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद हाईवे से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। गौरतलब है कि, राजगढ़ में इस तरह का यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी टोल बैरियल के समीप हाइवे 52 पर एक अज्ञात वाहन ने 7 गायों की अज्ञात वाहन की टक्कर से  मौत हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News