IND vs PAK क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में क्रेज, भारत की जीत के लिए फैंस ने किया रुद्राभिषेक

6/16/2019 4:12:10 PM

भोपाल: भारत और पाकिस्तान के बीच वन डे मैच को लेकर सारे भारत के लोगों में खासा उत्साह है। लोग भारत की जीत की कामना को लेकर अपने अपने ढंग से पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में की जीत के लिए भोपाल में क्रिकेट फैंस ने रुद्राभिषेक किया।



जानकारी के अनुसार, संस्कृति बचाओ मंच ने मां वैष्णो धाम आदर्श मां दुर्गा मंदिर पर भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक कर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ऊपर भारत की विजय प्राप्ति हेतु प्रार्थना की गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रभु शक्ति के रूप में भारतीय टीम के साथ विराजमान हो और पाकिस्तान जो कि हमारा दुश्मन देश भी है उसे परास्त करके और हमें विजय श्री प्राप्त कराएं। तिवारी ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान अपनी कूटनीति के तहत हमारे खिलाफ आतंवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है, वह हमारी दुश्मन है। पाकिस्तान को अगर भारत आज हराता है तो हमारे लिए वल्ड कप जीतने के बराबर होगा। इसलिए यह मैच देश के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
 

meena

This news is meena