क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह धोनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, सांसद ने किया वेलकम

9/18/2022 6:50:45 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा, मनप्रीत सिंह धोनी आज उज्जैन  में बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल के दरबार में पहुंचकर बाबा का पूजन अभिषेक किया। इस दौरान उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने तीनों खिलाड़ियों का स्वागत भी किया।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के चलते कई टीम इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आमने-सामने मैच खेल रही है। इसी के चलते टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी भी मैच खेलने इंदौर पहुंचे हैं। कल टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मैच होना है। इसके पूर्व आज टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना, मनप्रीत सिंह, धोनी, प्रज्ञान ओझा उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका इस दौरान गर्भ ग्रह में पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक भी किया।

मंदिर पहुंचने के पूर्व उज्जैन आलोट संसदीय सीट से सांसद अनिल फिरोजिया ने इंदौर और स्थित महामृत्युंजय द्वार के समीप तीनों खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान किया। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से उनकी भेंट हुई थी। वह भी महाकाल बाबा के दरबार में दर्शन करने जल्द ही पहुंच सकते हैं।

meena

This news is Content Writer meena