MP में चरम पर अपराध, लूट की फिराक में आए बदमाशों ने किया परिवार पर जानलेवा हमला

3/31/2019 3:28:35 PM

रीवा: एमपी में बदमाशों के हौसले निरंतर बुलंद होते जा रहे हैं। नईगढ़ी थाना इलाके के जमुहरा गांव में एक परिवार पर लूट के इरादे से अज्ञात बदमाशों ने हथियार से हमला किया। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रीवा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


 

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बदमाश जब लूट की कोशिश कर रहे थे तो परिवार वालों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद बदमाशों ने हथियार से हमला बोल दिया और वहां से भाग निकले।

suman

This news is suman