MP में चरम पर अपराध, बदमाशों ने पिस्तौल के दमपर लूटे 5 लाख

2/13/2019 2:05:55 PM

सतना: शहर में अपराध अपने चरम पर हैं। बदमाश कानून को ठेंगा दिखाकर सरेराह अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के कृष्ण नगर का है। जहां बंदूक की नोक पर बाइक सवार ने पेट्रोल पंप अधिकारी से पांच लाख रुपए लूट लिए गए।



जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बैंक जा रहे पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कट्टे की नोक पर पांच लाख रुपए लूट लिए। वारदात कृष्ण नगर इलाके में एलआईसी ऑफिस के पास हुई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR