MP में अपराधियों के हौसले बुलंद, कांग्रेस कर रही क्रूर मजाक- शिवराज सिंह

1/20/2019 2:49:45 PM

भोपाल: मंदसौर के बाद बड़वानी में हुई एक और बीजेपी नेता मनोज ठाकरे की हत्या हो गई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। शिवराज ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि कांग्रेस इसको सतही तौर पर लेकर क्रूर मजाक कर रही है।
 

 

शिवराज सिंह ने कहा कि 'एक के बाद एक भाजपा नेताओं की हत्या होना बहुत गंभीर मामला है। कांग्रेस इसको सतही तौर पर लेकर क्रूर मजाक कर रही है। गृह मंत्री के गृह जिले में सरेआम भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को मार दिया गया। अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल ध्वस्त हो गई है।' उन्होंने कहा कि 'यह हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। तत्काल अपराधी पकड़े जाने चाहिए। सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया तो बीजेपी को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की 25 हजार रुपये के लिए हत्या का तर्क गले नहीं उतर रहा है। इसके पीछे किसी गहरे षड़यंत्र की आशंका है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। अपराधी बेखौफ हो गये हैं, लोग सरेआम मारे जा रहे हैं। क्या कांग्रेस का नारा 'वक्त है बदलाव का' ऐसा ही वक्त लाने के लिए था ?




 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar