Video: लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूटे लाखों के गहने व नकदी

12/10/2018 11:46:51 AM

 

खंडवा: प्रदेश में अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अब लूटेरों ने आनंद नगर में देर रात डॉक्टर को बंधक बना कर लूट लिया। लुटेरे घर में पड़ी नकदी, जेवरात साथ में लग्जरी कार भी ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआइना कर जांच शुरु कर दी है।


 

जानकारी के अनुसार, संजय श्रीवास्तव देर रात एक पेसेंट को देखने उसके घर गए थे। उसी समय डॉक्टर के घर तीन लुटेरे घुस गए। उस समय डॉक्टर के घर सिर्फ उनके ससुर ही मौजूद थे। पहले लुटेरों ने उनके ससुर को बंदूक और फिर चाकू की नोक पर धमकाया। उसी समय डॉक्टर भी वापिस आ गए।लुटेरों ने गन पॉइंट पर डॉक्टर से मोबाईल ,  गहने , नगदी लूट लिए।  जाते जाते लुटेरे डॉक्टर की लग्झरी कार भी लूट कर ले गए।  डॉक्टर  संजय श्रीवस्तव ने बताया कि लुटेरों ने उनके ससुर और उन्हें बंधक बना कर एक कमरे में बंद कर दिया था।



घटना की सूचना मिलते ही सिटी एस पी प्रशांत मुकादम अपनी टीम के साथ पहुंच गए। सिटी एस पी ने कहा कि डॉक्टर के बताए गए हुलिए के हिसाब से लुटेरे 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं। घटना के बाद रात में ही आसपास के सभी थानों में नाकाबंदी कर दी गई हैं। मुखबिर की सूचना के मुताबिक लुटेरे भीकनगांव के पास एक ढाबे पर डॉक्टर से लूटी गई कार छोड़ गए हैं।  लुटेरों की तालश सरगर्मी से की जा रही है जल्द की लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  
वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं कि जबकि डॉक्टर का घर रोड पर है तो किसी को इतनी बड़ी वारदात का पता क्यों नही लगा ? हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले शहर में पुलिस गस्त कर रही थी फिर लुटेरे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में काययाब कैसे हो गए?

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR