Punjab Kesari MP ads

MP में 24 घंटें भारी! सभी 55 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका; एमपीवासियों रहें सावधान

Monday, Aug 31, 2026-11:29 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है। जिससे आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को आवाजाही संबंधी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वहीं, राज्य में कई जिलों में मूसलाधार बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी सामने आई है। सोमवार को राज्य के सभी 55 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में करीब 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें सीधी, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने 1, 2 और 3 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसें में तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, लगातार बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिती पैदा होगी। जिस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान करीब 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें
2. खराब मौसम में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. भारी बारिश के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें
5. विशेष तौर पर बच्चों व बजुर्गों का ध्यान रखें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla