पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, करोड़ों रुपए के सांप सहित तस्कर गिरफ्तार

2/20/2019 7:01:14 PM

इंदौर: क्राइम ब्रांच तथा वन विभाग की टीम ने करोड़ों रुपए की कीमत के रेड सेंड बोआ नामक दोमुंहे सांप के साथ वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेहद शातिराना अंदाज में  योजना बनाई तथा सौदागर बनकर तस्कर को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरव पिता वेदप्रकाश श्रीवास्तव निवासी सुन्दर नगर सुखलिया अंतराराष्ट्रीय स्तर पर दो मुंहे सांपों की तस्करी करता है। इंदौर के अलावा अन्य जिलों से भी तस्कर के तार जुड़े हैं, पूछताछ में बड़ी गिरोह के खुलासा होने की संभावना है।



सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर तस्कर गौरव से दोमुंहे सांप का सौदा किया। तय सौदे के अनुसार गौरव मंगलवार को दोमुंहा सांप लेकर पहुंचा। तस्कर ने जैसे ही दोमुंहे सांप को पुलिस टीम को सौंपा वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सांप तस्करी मामलें में बड़े खुलासे होने के अंदेशे लगाए जा रहे हैं।

 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR