Punjab Kesari MP ads

नांगलवाड़ी स्थित भिलट देव मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर 101 लीटर दूध से हुआ बाबा का अभिषेक, दर्शन करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Friday, Aug 09, 2024-07:27 PM (IST)

खरगोन। (अशोक गुप्ता): निमाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नांगलवाड़ी के भिलटदेव मंदिर में नाग पंचमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है ,गुरुवार रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुख्य पुजारी राजेंद्र बाबा ने बताया कि गुरुवार रात को बाबा का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया, वहीं सुबह 4 बजे चोला श्रृंगार कर 108 व्यंजनों का भोग लगाकर बाबा की महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया नाग पंचमी को लेकर भक्तों में उत्साह है। आज नाग पंचमी के अवसर पर करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

PunjabKesari
 इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की है 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है, मंदिर समिति के वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगाए गए हैं श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है, वहीं शिखर धाम जाने वाले मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

PunjabKesari
 श्रद्धालु शिखर धाम जाने वाले मार्ग के साढे तीन किलोमीटर पहाड़ी मार्ग को पैदल तय करते हुए मंदिर पर पहुंच रहे हैं। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है श्रद्धालु पैदल मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं रात भर में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने  बाबा के दर्शन लाभ लिए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News