सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल, उठावनी कार्यक्रम में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

9/14/2018 6:31:11 PM

ग्वालियर : चंबल संभाग में दोपहर एक बजे भिण्ड जिले के गोहद तहसील के एंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में शुक्रवार दोपहर को घर में रखा सिलेंडर फटने से 16 लोग घायल हो गए हैं। जैसे ही गैस से भरा सिलेंडर फटा लोगों में भगदड़ मच गई।



ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वीर सिंह तोमर की मां का निधन कुछ दिनों पहले हो गया था। घर में शुक्रवार को शुद्धता का कार्यक्रम था जिसमें परिवार समेत एक सैकड़ा लोग आए हुए थे। इन सभी मेहमानों के लिए सामूहिक रूप से खाना बनाने का कार्य चल रहा था तभी गैस सिलेंडर फट गया। जिससे करीब 16 लोग घायल हो गए और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।



सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुंरत मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को ग्वालियर के जेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में 11 पुरुष, 2 महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Prashar

This news is Prashar