डबरा: ठाकुर बाबा मंदिर में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई रामनवमी, नाच-गाकर लगाई हाजरी

3/30/2023 7:35:32 PM

डबरा(भरत रावत): देशभर में नवदुर्गा महोत्सव एवं रामनवमी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही शहर डबरा के प्राचीन पर ठाकुर बाबा मंदिर पर शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने राम जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान राम के जन्म उत्सव अवसर पर दीप प्रज्वलित किए गए। मंदिर में परिक्रमा लगाई गई साथ ही नाच गाना गाकर भगवान राम के जन्म उत्सव की बधाई गीत गाएं गए। तत्पश्चात भगवान राम की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा मंदिर में मां भगवती के रूप में विराजमान देवी दुर्गा पर गीता गोस्वामी एवं परिवारजनों द्वारा तेरी विधान के साथ पूजा अर्चना कर जवारे चढ़ाए गए।

वही पर मंजू लता तिवारी ने बताया है कि आज रामनवमी है। इस अवसर पर हम सभी महिलाएं ठाकुर बाबा मंदिर पर आए हैं और सभी ने हर्ष उल्लास के साथ नाच गाकर एवं राम दरबार में सामूहिक रुप से सभी ने लाने दीप जलाकर रखकर, रामनवमी मनाई है। वही पर ठाकुर बाबा मंदिर के महंत रामहजूर का कहना है कि ठाकुर बाबा मंदिर बहुत प्राचीन है जो यहां मनोकामनाएं मांगने आता है। अवश्य रुप से पूरी होती है।

साथ ही उनका कहना है कि प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं साक्षात रूप से विराजमान है। वही पर मां दुर्गा, राम दरबार हनुमान जी, महाराज की प्रतिमा शंकर जी, गणेश जी आदि देवी देवता इस मंदिर में विराजमान है।

meena

This news is Content Writer meena