व्हीलचेयर पर नामांकन भरने गई थी साध्वी प्रज्ञा, अब वायरल वीडियो में डांस करती आई नजर

4/25/2019 11:54:22 AM

भोपाल: अपने विवादित बयानों के कारण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस बार वजह उनके बयान न होकर वायरल वीडियो है जिसमें वह डांस करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब वह वोट मांगने जनता के बीच गई थीं।


दरअसल, वीडियो भोपाल का है जहां बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी समाज के महिलाओं के साथ सिंधी गीत पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। साध्वी का जनता के बीच डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं चर्चा यह भी है कि एक ओर व्हीलचेयर पर नामांकन फॉर्म भरने पहुंची साध्वी प्रज्ञा अब डांस करती नजर आ रही हैं।


 

गौरतबल है कि पिछले दिनों नामांकन दाखिल करने के लिए साध्वी प्रज्ञा व्हील चेयर पर बैठकर गई थी। हालांकि कई मौको पर वे पैदल भी चलती नजर आई है और अब उनका डांस करने का वीडियो कई सवालों को जन्म दे सकता है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR