दलित की भव्य बारात से नाराज हुए दबंग, लाठी और चाकू से किया हमला

5/16/2019 9:54:07 AM

इंदौर: आज के इस पढ़े लिखे दौर में भी दलितों को समाज में समानता का दर्जा नहीं मिला है। जाति के नाम पर भेदभाव करने वाले लोगों की मानसिकता उस समय उभर कर सामने आई जब दतोदा गांव में भव्य बारात और आतिशबाजी से नाराज दबंगों ने दलितों पर लाठियों और चाकू हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सिमरोल पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूल्हे के परिजन का आरोप है कि गांव के कुछ लोग कह रहे थे कि दलित इतनी अच्छी बारात कैसे निकाल सकते हैं। वे इतनी ज्यादा आतिशबाजी भी नहीं कर सकते। इसको लेकर वे आक्रोशित थे।



जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दतोदा में रहने वाले समंदर सिंह जाटव की बेटी की बारात खुड़ैल के आठ मिल से आई थी। जब गांव में बारात निकली तो दतोदा के हेमराज उर्फ हेमंत, चेतन, गोलू और राम सहित कुछ लोगों ने विवाद किया। दूल्हे रोहन पर शराब की बोतल फेंकी और पथराव शुरू कर दिया। तब दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामला शांता कराया। विदाई के वक्त आरोपियों ने वर पक्ष की गाड़ी रोक ली। बारातियों पर लाठी और चाकू से हमला किया। इसमें दीपक, दुल्हन का भाई पप्पू, अर्जुन, जीजा कमल और ताऊ अंतर सिंह घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी रुचिवर्धन ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR