किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस और वामपंथी ताकतें, केंद्र सरकार संयम से ले रही काम: दर्शन सिंह चौधरी

1/30/2021 6:41:49 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा के लोग हैं।

दर्शन सिंह ने कहा कि ये केंद्र सरकार की संवेदनशीलता है कि किसानों के साथ 11 दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन कुछ ताकतें नहीं चाह रहीं कि मसले का हल निकले। किसान आंदोलन इस समय देश में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

केंद्र और तमाम राज्यों की भाजपा सरकारें अपने यहां किसानों के लिए लगातार घोषणाएं कर रही हैं। वहीं, बीजेपी आरोप लगा रही है कि किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ है। दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है और अब भी शिवराज सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है।

वहीं, दर्शन सिंह ने कहा कि बीजेपी किसान मोर्चा किसान कानून को लेकर किसानों से संवाद केर रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में किसान आंदोलन एक सीमित क्षेत्र में ही चल रहा है।

shahil sharma

This news is shahil sharma