MP Urban Body Election 2022: नगरीय निकाय चुनाव की तरीकों का एलान, दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे इलेक्शन

6/1/2022 5:43:51 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के वार्ड, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का आरक्षण होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को एक जून तक चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का समय दिया है। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत प्रताप सिंह ने इस बारे में मीडिया को संबोधित किया। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, पहले चरण का मतदान 6 जुुलाई को, दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को कराया जाएगा।

जनता चुनेगी सीधे महापौर: मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी

महापौर का चुनाव सीधे जनता से होगा जबकि नगर परिषद और नगर पालिका में पार्षदों के माध्यम से चुनाव होगा। पहले चरण में 11 नगर निगम 36 नगर पालिका 86 नगर परिषद का चुनाव होगा। कुल 133 नगरीय निकायों का चुनाव होगा। 13148 मतदान केंद्र होंगे दूसरे चरण में नगर निगम 5 नगरपालिका 40 और 169 नगर परिषद के चुनाव कराए जाएंगे। कुंडली 214 नगरीय निकायों के चुनाव के चरण में होंगे। 6829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News