Punjab Kesari MP ads

दतिया वीरान होता था,यहां गुंडे रहते थे लेकिन नरोत्तम ने सब कुछ बदला,दादा के आने के बाद यहां फूल जीतना शुरु हुआ,उनके साथ अन्याय

Saturday, Jul 11, 2026-08:17 PM (IST)

दतिया, (नवल यादव): दतिया में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर विरोध तेज होता नजर आ रहा है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री उमा यादव और शहर के व्यापारियों ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेतृत्व से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

भाजपा नेत्री उमा यादव ने भावुक होकर कहा कि दतिया की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी तथा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए।

नरोत्तम ने सालों से पार्टी की सेवा की-उमा

उन्होंने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वर्षों तक पार्टी और दतिया की जनता की सेवा की है और कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उमा यादव ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी बनी रहेगी।

व्यापारियों ने नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में बाजार बंद रखा

वहीं, शहर के व्यापारियों ने भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि यह बंद पूरी तरह स्वेच्छा से किया गया और किसी भी प्रकार का दबाव नहीं था। उनका कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में दतिया में भाजपा मजबूत हुई और क्षेत्र का विकास हुआ। व्यापारियों ने दावा किया कि यदि पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो आगामी चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News