ग्वालियर में अपनों से सुरक्षित नहीं बेटियां, 6 साल की बच्ची से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश

Friday, Jul 15, 2022-07:41 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर शहर में मासूम बच्चियां घरों में भी सुरक्षित नहीं है। यहां अपने ही रिश्तेदार बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। बीते एक पखवाड़े में यह दूसरी घटना है। जब एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ अक्सर उसके घर आने वाले युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। खास बात यह है कि घटना के वक्त बच्ची के दादा दादी भी घर में मौजूद थे। लेकिन यह आरोपी लड़की को उसी के घर में अंदर की तरफ ले गया और उसकी मां और पिता को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

PunjabKesari

बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी कल्याण वहां से भाग खड़ा हुआ। बीते रोज बच्ची के माता-पिता वापस लौटे तब लड़की ने उन्हें अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद लड़की को लेकर उसके माता-पिता थाटीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी कल्याण रैकवार के खिलाफ दुष्कर्म पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

दरअसल द्वारकाधीश कॉलोनी में 30 साल की एक महिला रहती है। उसके परिवार में महल गांव के रहने वाले कल्याण रैकवार का अक्सर आना-जाना था। सोमवार को भी वह उनके घर पहुंचा था। जहां महिला अपने पति के साथ कहीं गई हुई थी। घर में बच्ची दादा दादी के साथ थी। इसी दौरान कल्याण वहां आया और बेटी को एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी कल्याण को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News