DAV बना प्रदेश का A प्लस ग्रेड पाने वाला पहला विश्वविद्यालय

11/27/2019 10:36:07 AM

इंदौर(गौरव कांछल): इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अब ए प्लस ग्रेड पाने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इससे पहले यह विश्वविद्यालय ए ग्रेड पाने वाला पहले विश्वविद्यालय था। बीते दिनों हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक टीम के दौरे के बाद विश्वविद्यालय की ग्रेट नेट द्वारा जारी की गई जिसमें विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड दिया गया। विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलने की खुशी विश्वविद्यालय परिसर में जमकर मनाई गई।



रिजल्ट जारी होते ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा एक दूसरे को ए प्लस ग्रेड मिलने की बधाइयां दी गई। वहीं विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में जमकर आतिशबाजी की गई।



विश्व विद्यालय के प्रभारी कुलपति अशोक शर्मा और रजिस्ट्रार अनिल शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी गई और सभी की मेहनत से विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलने की बात कही गई। विश्वविद्यालय लगातार नेट दौरे को लेकर मेहनत कर रहा था। वहीं विश्वविद्यालय के लिए ए प्लस ग्रेड का परिणाम मेहनत रंग लाने वाला साबित हुआ।

 

 

meena

This news is Edited By meena