कमरे में खून से सने मिले पति-पत्नी के शव, हत्या की आशंका

9/22/2019 4:02:23 PM

रतलाम: रतलाम जिले में पति पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिले के जावरा में एक दंपति की घर के अलग-अलग कमरे में खून से सने शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी  के अनुसार घटना आज (शनिवार) सुबह की है। जावरा के ताल नाक क्षेत्र में रहने वाले दंपति रतन मालवीय ओर रामीबाई के घर का दरवाजा आज सुबह काफी देर तक नही खुला। उनके घर के बाहर लगे पेड़ से पत्ती तोड़ने आने वाली एक महिला ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की में से झांककर देखा तो उसे दोनो पति पत्नी खून से सने लथपथ दिखाई दिए। महिला यह देख घबरा गई उसने शोर मचाया ओर आसपास के लोगो को सूचना दी। तब किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची।



घटनास्थल पर सीएसपी अगम जैन, जावरा शहर थाना प्रभारी साहू, सहित एफ एस एल अधिकारी भी मौके पर पहुचे। एफ एस एल अधिकारी ने दोनो लाशों का परीक्षण किया। दोनो लाशें अलग अलग कमरों में थी। दोनो के सिर में चोट बताई जा रही है। लाश एक दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनो पति पत्नी अकेले रहते थे। पुलिस लाश को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जावरा हॉस्पिटल पहुचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar